सरपतहा क्षेत्र के लखनऊ-बलिया मार्ग स्थित ब्लाक मुख्यालय के सामने टकराए ट्रक।
जिले के अलग-अलग स्थानों पर शुक्रवार को हुए सड़क हादसों में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मडियाहूं कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी श्याम लाल विश्वकर्मा की पत्नी ढेला देवी (55) शुक्त्रस्वार की सुबह टहलने निकली थी। मड़ियाहूं-जलालपुर मार्ग पर चोरारी बाजार में बैंक के सामने पहुंची थी कि सामने से आ रही इनोवा कार की चपेट में आ गई।
इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने कार चालक को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार समेत चालक को हिरासत में ले लिया। घनश्यामपुर प्रतिनिधि के अनुसार बदलापुर थाना क्षेत्र के दाऊदपुर के पास पहले से खड़ी कार से टक्कर होने पर बाइक सवार की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए।
महराजगंज थाना क्षेत्र के बनकट लोदी निवासी रामप्रकाश (30) बाइक से कहीं जा रहे थे। दाउदपुर के पास पहले से खड़ी कार में घुस गए। मौके पर मौत हो गई। दूसरी बाइक सवार भी उसी कार से भिड़ गए जिस पर सवार संतोष कुमार(19), रंजीतलाल (20) निवासी बाहरपुर कला थाना महराजगंज और नंदलाल (07) निवासी समोधगंज
महराजगंज घायल हो गए। दोनों बाइक सवार किसी रिश्तेदार के घर जा रहे थे। घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सुईथाकला प्रतिनिधि के मुताबिक सरपतहा थाना क्षेत्र के लखनऊ-बलिया मार्ग पर स्थित ब्लाक मुख्यालय के सामने दो ट्रकों की सीधी टक्कर में मालिक, चालक समेत तीन घायल हो गए।
शुक्त्रस्वार सुबह भोर में आजमगढ़ से लखनऊ और लखनऊ से आजमगढ़ जा रही ट्रक अचानक आमने सामने भिड़ गई। दोनो ट्रकों के चालक मों. रियाज (40) निवासी गौरीगंज जिला अमेठी, फूलबदन निवासी शाहपुर थाना अहिरौला जिला आजमगढ़ एंव गाड़ी मालिक शकील अहमद निवासी गौरीगंज जिला अमेठी गम्भीर रूप से घायल हो गये तीनों को राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां से फूलबदन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।