मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सतहरिया हाईवे स्थित एक टायर एजेंसी का शुक्रवार की रात ताला तोड़कर 10 लाख से अधिक का टायर चोर उठा ले गए। जबकि सरपतहा थाना क्षेत्र के सरायमोहिद्दीनपुर बाजार में स्थित एक दूकान और मकान से हजारों का माल चोरों ने पार कर दिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।
सतहरिया निवासी पिंटू सिंह की रायबरेली-जौनपुर हाईवे पर अपोलो व जेके टायर की एजेन्सी है ।
शुक्रवार की शाम को एजेंसी बंद कर वह घर चले गए । रात में चोरों ने शटर व चैनल का ताला तोडकर उसमें रखे क़रीब 10 लाख के टायर उठा ले गए । सुबह जब पिंटू सिंह दूकान पर पहुँचे तो शटर का ताला टूटा हुआ था। शटर उठाया तो दूकान में रखा सारा टायर गायब था। टायर की कीमत 10 लाख से अधिक बताई गई है। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और तहक़ीक़ात मे जुट गई । माना यह जा रहा है कि चोरों ने दूकान के सामने किसी बड़े वाहन को खड़ा कर गाड़ी मे टायर लाद था। पीछे वाले कमरों मे दूकान के दो नौकर सो रहे थे लेकिन उन्हें भनक तक नहीं लगी।
उधर सरपतहा थाना क्षेत्र के सरायमोहिद्दीनपुर बाजार में शुक्त्रस्वार की रात चोरों ने बनवारीलाल के मकान में सेंध लगाकर 25 हजार नकदी और हजारों के जेवरात उठा ले गए। शाहगंज रोड पर स्थित अंग्रेजी शराब की दूकान का शटर चांड़कर चोर अंदर घुसे और तीन हजार की शराब सहित सात हजार नकदी पार कर दिया। पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।