फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से तीन की मौत

Wed, 22 Jun 2016 01:00 AM IST
jaunpur
विज्ञापन
आकाशीय बिजली - फोटो : demo pic
विज्ञापन
बारिश के दौरान जनपद में बिजली गिरने से मीरगंज, चंदवक और सिंगरामऊ इलाकों में किेशोर समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि पांच से अधिक लोग झुलस कर घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आधा दर्जन मवेशी भी झुलस गए जिसमें से चार की मौत हो गई। मीरगंज प्रतिनिधि के मुताबिक,  कमासिन गांव में अजीत यादव (20) पुत्र लालसाहब दोपहर बारिश में जमा पानी निकालने के लिए नाली की सफाई कर रहा था। अचानक बिजली गिरने से वह झुलस गया। परिवार वाले उसे वाराणसी लेकर जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। तहसीलदार मछलीशहर रामजीत मौर्य मौके पर पहुंचे और घटना के  बारे में जानकारी ली। तहसीलदार ने बताया कि मृतक के परिजनों को चार लाख की सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन


चंदवक प्रतिनिधि के मुताबिक, बोदरी गांव में गाजीपुर के खानपुर निवासी नागेंद्र का पुत्र निखिल (12) अपने मामा हरिशंकर के यहां आया था जामुन बीनने के दौरान वह बिजली की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। इसी गांव में दीनदयाल की पुत्री अंजली (12), हरिशंकर का पुत्र हिमांशु (16) घायल हो गए। जिन्हें पीएचसी डोभी में भर्ती कराया गया। इसी गांव में यदुनाथ यादव की गाय, बलुआ गांव में छांगुर नाविक की भैंस और केराकत के ग्राम नदौली में गणेश की चार बकरियां बिजली की चपेट आकर मर गईं।

 सिंगरामऊ प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र के साढ़ापुर गांव निवासी रामजीत पाल की पत्नी सीता देवी (45) की भी बिजली से मौत हो गई। रामजीत की दो बकरियों की भी मौत हो गई। मछलीशहर प्रतिनिधि के मुताबिक आकाशीय बिजली की चपेट में आने से सराययुसूफ गांव निवासी कलावती देवी, जमालपुर में राजगीर छांछों गांव निवासी जियालाल, देवेंद्र यादव व जहांसापुर निवासी संतोष झुलस गए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें