फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर और दूकानों से हजारों की चोरी 

Sun, 08 Jan 2017 12:41 AM IST
jaunpur
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर में दूकान में चोरी के बाद बिखरा समान और जुटे लोग।
विज्ञापन
नगर के लाइनबाजार, मुंगराबादशाहपुर और केराकत थाना क्षेत्र में मंदिर और दूकान का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों का माल पार कर दिया। सुबह चोरी का पता चलते ही पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन


लाइनबाजार थाना क्षेत्र के मड़ियाहूं पड़ाव स्थित रेलवे क्रासिंग के निकट स्थित मां दक्षिणाकाली मंदिर का ताला तोड़कर चोर दान पेटी उठा ले गए। सुबह मंदिर के पुजारी भगौती सिंह वागीश पूजापाठ के लिए मंदिर गए तो देखा ताला टूटा हुआ था और दानपेटी गायब थी।

उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर लौट गई। सतहरिया प्रतिनिधि के अनुसार मुंगराबादशाहपुर थाने के ठीक बदल में स्थित मोबाइल की दूकान का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों का माल पार कर दिया।
विज्ञापन


सुबह आस पास के लोगों ने ताला टूटा देखा तो दूकानदार को इसकी सूचना दी। दूकान के मालिक नीरज जायसवाल का कहना है कि 12 हजार नकदी समेत अन्य मोबाइल, पावर बैंक, चिप समेत करीब 55 हजार से अधिक का माल गायब है।

पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है। थानागद्दी प्रतिनिधि के अनुसार केराकत कोतवाली थाना क्षेत्र के थानागद्दी-मोढ़ैला मार्ग स्थित आसमानपट्टी बाजार में शुक्त्रस्वार की रात चोरो ने गुमटी का ताला तोड़कर लगभग पन्द्रह हजार के सामान पार कर दिया।

भेड़िया बराई गंाव निवासी लक्ष्मी देवी उक्त बाजार में गुमटी में जनरल स्टोर की दुकान चलाकर अपनी जीविका चलाती थी। रात चोरों ने ताला तोड़कर उसमें रखे तेल, साबुन, पान मसाला, शैम्पू आदि सामान चुरा ले गये। सुबह जानकारी होने पर लक्ष्मी ने स्थानीय पुलिस चौकी में लिखित तहरीर दे दी है।

मछलीशहरः नगर के जॅघई चौराहे पर स्थित शैलेश यादव की पान की गुमटी का ताला तोड़कर शुक्रवार की रात चोरो ने नकदी समेत हजारों का माल पार कर दिया। सुबह चोरी का पता चलने पर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें