फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताला तोड़कर नगदी सामान ले गए चोर

Mon, 09 Nov 2015 12:33 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के परियत गांव में शनिवार की रात चोरों ने दो घरों का ताला तोड़कर कर नकदी समेत हजारों का माल पार कर दिया। रात में परिवार के लोग बगल के कमरे में सोए थे। सुबह उठे तो देखा कि ताला टूटा हुआ है।
विज्ञापन


 घर में रखा सामान बिखरा हुआ है। घर में रखी अटैची, संदूक गायब थी। डाग स्क्वायड भी मौके पर पहुंचा था। गांव के ही एक ही व्यक्ति के घर पास जा कर रुक गया।

गांव निवासी निर्मला पत्नी स्व. तेजबहादुर और राजबहादुर सिंह का अगल- बगल घर है। सीढ़ी के  रास्ते घर में दाखिल हुए चोरों ने दोनों घरों का ताला तोड़कर  अटैची व लोहे की संदूक उठा ले गए। घर के बगल थोड़ी दूर पर तालाब के पास
विज्ञापन


अटैची टूटी हालत में मिली। उसमें रखा कपड़ा, गहना व 5 हजार रूपये नगद चोर उठा ले गए। डाग स्क्वायड मौके पर पहुंचा था। घटना स्थल से गांव के ही एक व्यक्ति के घर के पास जाकर डागस्वायड रुक गया।

अरहर के खेत से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर राजापुर गांव में एक घर के सामने रुका। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वर्ष पहले गांव निवासी इकबाल के घर चोरी हुई थी तो पुलिस ने गांव के ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था।

पुलिस का शक उसी युवक की तरफ फिर जा रहा है। इसी थाना क्षेत्र के पुरेसवां गांव में शुक्रवार की रात मे सूर्यमनि हरिजन के घर का ताला तोड़कर चोर घर में रखा गहना, कपड़ा, उठा ले गए। चोरी गए सामान की कीमत करीब एक लाख रूपया बताया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें