फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 लाख रुपये मुआवजा और एफआईआर रद करने की मांग पर उठाया शव

Mon, 09 Nov 2015 12:33 AM IST
अमर उजाला रोहतक / ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
काम तलाशने घर से निकला था अमन
विज्ञापन


पीजीआई पहुंचे अमन के परिजनों ने बताया कि घटना वाले दिन ही पहली बार अमन काम तलाशने के लिए घर से निकला था। तीन भाई और दो बहनों में सबसे छोटा अमन पिछले काफी समय से काम की तलाश में था। अमन के सभी भाई मेहनत मजदूरी करते हैं।

एएसआई की मारपीट का वीडियो वायरल

वहीं, घटना वाले दिन ट्रेन में सवार युवकों के द्वारा पीटे गए एएसआई की मारपीट का वीडियो असामाजिक तत्वों ने नेट पर वायरल कर दिया है। इसकी एक क्लिप डीएसपी विजय कुमार के भी हाथ लगी है। रेलवे पुलिस का कहना है वीडियो में कुछ युवक मारपीट करते हुए स्पष्ट नजर आ रहे हैं। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये था मामला

29 अक्तूबर को अमन रोहतक जाने के लिए जुलाना स्टेशन पहुंचा था। परिजनों का आरोप है कि सुबह आठ बजे वाली ट्रेन का टिकट लेकर वह प्लेटफ ार्म पर पहुंचा और जल्दबाजी में लेडीज कंपार्टमेंट में चढ़ गया। इसी दौरान रेलवे पुलिस के एएसआई ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की। तब तक ट्रेन चलने लगी थी। मृतक के ताऊ सुल्तान सिंह ने बताया कि जब अमन ने उसे टिकट होने की बात कही तो उसे धक्का देकर ट्रेन का गेट बंद कर दिया। लेकिन अमन ने गेट पर लगे हत्थों को पकड़ लिया। जिससे वह करीब दो मीटर तक घसीटता चला गया। पीछे के डिब्बे में बैठे लोगों ने जब देखा तो ट्रेन रुकवाई, तब तक अमन गंभीर रूप से घायल हो गया। इससे नाराज लोगों ने स्टेशन पर ही जमकर हंगामा किया था। अमन को पीजीआई भेजा गया, जहां शनिवार शाम साढे़ पांच बजे उसकी मौत हो गई।

ये रहीं मांगें

- ट्रेन की घटना के बाद रेलवे थाने में दर्ज एफआईआर रद हो।
- पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी मिले।
- संबंधित एएसआई को निलंबित किया जाए।
- 25 लाख रुपये का मुआवजा पीड़ित परिवार को दिया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें