थानाक्षेत्र के लमहन गांव के तालाब के पास शुक्रवार की सुबह 30 वर्षीय युवक का शव पाया गया। जिसकी गोली मारकर हत्या की गई थी।
पुलिस शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने में जुटी है। तलाशी लेने पर मृतक के पाकेट से चार सिम कार्ड बरामद हुए। पास ही एक बाइक भी मिली। लमहन गांव के पास बदलापुर-सुजानगंज रोड पर एक तालाब के पास युवक का शव
मिलने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। युवक को सिर और छाती में गोली मारकर हत्या करने के बाद बदमाशों ने शव को फेंक दिया।
मृतक युवक सफेद चेकदार शर्ट, मटमैला पैंट व सफेद जूता पहने हुए था। थानेदार ने शिवानंद यादव ने बताया कि शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है। साथ ही शीघ्र घटना का पर्दाफाश भी कर दिया जाएगा।
मृतक के पास से बरामद चारो सिमकार्ड की काल डिटेल पुलिस निकाल रही है। इसकी जांच के बाद न केवल उसकी पहचान हो जाएगी बल्कि हत्या का राज भी सामने शीघ्र ही आ जाएगा। पुलिस के अनुसार बाइक कौशांबी जनपद की बताई जा रही है।