फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम से किशोर ने किया दुष्कर्म  

Sun, 07 Aug 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
 चंदवक थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की देर शाम छह वर्ष की बालिका के साथ किशोर ने दुराचार किया। डरी सहमी बच्ची ने रात में किसी से कुछ नहीं बताया। सुबह खून से लथपथ उसके कपड़े को देख उसकी मां हैरान हो गई। काफी कुरेदने के बाद बच्ची ने मां को आप बीती सुनाई तो परिवार के लोग आग बबूला हो उठे।
विज्ञापन


परिवार वाले बच्ची को लेकर थाने पहुंचे। उनकी तहरीर पर पुलिस ने आरोपी किशोर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया। क्षेत्र के एक गांव निवासी छह साल की बच्ची शुक्रवार की शाम को पड़ोस में ही खेल रहे अपने भाई को बुलाने के लिए गई थी।

भाई घर चला आया पर बच्ची को पड़ोस के ही एक किशोर ने बहला फुसलाकर रोक लिया। इसके बाद किशोर घर के एक कमरे में उसे ले गया। जहां उसने बच्ची के साथ दुराचार किया। डर से सहमी बच्ची ने रात में किसी को कुछ नहीं बताया। सुबह वह सो रही थी तो उसकी मां की नजर उसके खून में सने कपड़े पर पड़ी।
विज्ञापन


बच्ची के कपड़े में ढेर सारा खून लगा देख मां चीख पड़ी। परिवार के अन्य सदस्य भी आ गए। काफी कुरेदने पर बच्ची ने आपबीती बताई। मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी किशोर के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 , 304 और पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी अतुल सक्सेना ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें