फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौतेले पिता ने बेटी के साथ किया दुष्कर्म

Sat, 16 May 2015 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सौतेले पिता ने पांच मई को नाबालिग बेटी को ननिहाल से अगवा कर उसके साथ कई दिन तक दुराचार किया। पुलिस ने लड़की की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ अपहरण, दुराचार और पास्को एक्ट के तहत शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कर लिया। पीड़ित को मेडिकल के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन


  मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला (38) की दूसरी शादी आजमगढ़ जिले के देवगांव थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति के साथ हुई थी। पहली शादी से उसे एक बेटी है। बेटी पांच साल की थी, तभी पहले पति ने उससे

 नाता तोड़ लिया था। वह बेटी के साथ मायके में रहने लगी। आठ साल पूर्व उसने दूसरी शादी कर ली थी। बेटी ननिहाल में रहती है। महिला का आरोप है कि उसका पति उसे कमाकर रुपये लाने के लिए प्रताड़ित करता है।
विज्ञापन


इस पर वह मड़ियाहूं क्षेत्र के एक ईंट भट्ठे पर काम करने लगी। महिला का आरोप है कि पांच मई को सुबह उसका पति अपने एक साथी के साथ ईंट भट्ठे पर पहुंचा और दस हजार रुपये मांगने लगा। इनकार करने पर उसने उससे पांच वर्ष

 की बेटी और आठ वर्ष के बेटे को छीन लिया और वहां से चला गया। वह मायके पहुंची तो वहां उसकी 13 वर्षीय बड़ी बेटी भी नहीं थी। मायके  वालों ने बताया कि उसका सौतेला पिता आया था और मां के बीमार होने की बात क हकर

 बेटी को साथ ले गया। वह थाने गई तो पुलिस ने भगा दिया। तब एक एनजीओ के माध्यम से उसने थाने जाक र गुहार लगाई। पुलिस ने आजमगढ़ जाकर तीनों बच्चों को बरामद कर लिया। बड़ी लड़की ने पुलिस को बताया कि उसका सौतेला पिता पिछले दस दिनों से उसके साथ दुराचार कर रहा था। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें