फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को देख तालाब में कूदा आरोपी

Sat, 16 May 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
दबिश के लिए फाजिलपुर गांव में पहुंची पुलिस टीम को देख आरोपी तालाब में कूद गया। आरोपी को डूबता देख पुलिसकर्मियों ने उसकी जान बचाने के लिए वर्दी समेत तालाब में छलांग लगा दी। पुलिसकर्मियों ने उसे किसी तरह से सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन


फाजिलपुर गांव निवासी अमरनाथ के किसी मामले में कोर्ट से वारंट हुए थे। कोर्ट से वारंट जारी होने पर इकबालपुर पुलिस चौकी में तैनात पुलिसकर्मी अहसान और दिनेश बृहस्पतिवार रात उसे पकड़ने के लिए गांव में पहुंचे।

पुलिसकर्मियों की भनक पाकर आरोपी भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी की तो वह बचने के लिए तालाब में कूद गया। उसे तालाब में डूबता देख पुलिसकर्मियों के हाथ पांव फूल गए। पुलिसकर्मियों ने उसे बचाने के लिए वर्दी समेत तालाब में छलांग लगा दी। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह से उसे तालाब से बाहर निकाला और हिरासत में ले लिया। यह घटना गांव में चर्चा का विषय बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें