फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज

Mon, 27 Jun 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
बदलापुर के ढेमा गांव में अधेड़ की हत्या के बाद दूसरे दिन रविवार को गांव में तैनात पीएसी।
विज्ञापन
 बदलापुर थाना क्षेत्र के ढेमा गांव में शनिवार को भूमि विवाद को लेकर लाठी डंडे और ईंट पत्थर से पीट कर अधेड़ की हत्या के मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। तनाव को देखते हुए गांव में पीएसी और तीन थानों की पुलिस तैनात कर दी गई है। हत्या के बाद गांव में सन्नाटा पसर गया है।
विज्ञापन


भूमि विवाद को लेकर ढेमा गांव निवासी सत्यनारायण यादव और रंजीत सरोज के बीच कई सालों से भूमि विवाद चल रहा है। शनिवार को सत्यानारायण रंजीत के घर के सामने स्थित खेत में बुआई करने गए थे। उनके पट्टीदार ओम प्रकाश यादव खेत में मक्का और बाजरा छींट रहे थे।

गिरजाशंकर का आरोप है कि वह अपनी जमीन पर मेंड़ बांध रहे थे दूसरे पक्ष के लोग लाठी डंडा से लैश होकर मौके पर पहुंच कर मेड़ बांध रहे ओमप्रकाश, सत्यनारायण, रामचन्दर यादव पर धावा बोल दिया। जिससे तीनों लोगों को गम्भीर चोट आई। मारपीट में घायल ओमप्रकाश की मौत हो गई।
विज्ञापन


रामचन्दर व सत्यनारायण का इलाज वाराणसी के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। इस मामले में गिरजाशंकर यादव की तहरीर पर पुलिस ने रंजीत कुमार , किशन, सुजीत, विकाश, अमित, रामजीत तथा दीपक के खिलाफ हत्या, मारपीट, बलवा सहित कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

तनाव की स्थिति को देखते हुए  गांव में बदलापुर,  सुजानगंज और सिंगरामऊ की पुलिस एवं डेढ़ सेक्शन पीएससी तैनात कर दी गई दी गई है। सीओ जटाशंकर राव ने बताया कि स्थित शांतिपूर्ण और नियंत्रण में है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें