फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ोपल में जमीनी विवाद में आपस में भिड़े दो पक्ष, महिला समेत 10 घायल

Mon, 27 Jun 2016 12:44 AM IST
फतेहादबाद ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
बड़ोपल में जमीनी विवाद में आपस में भिड़े दो पक्ष - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन



गांव बड़ोपल में रविवार दोपहर को एक एकड़ के जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर पत्थर बाजी हुई और डंडे चले। दोनों ही पक्षों के महिला और 70 वर्षीय बुजुर्ग सहित 10 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को फतेहाबाद के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घायलों में पहले पक्ष की पहचान गांव बड़ोपल निवासी बीरबल पुत्र हरीराम, मोहरादेवी पत्नी  बीरबल, भगत सिंह पुत्र बीरबल, सोमादेवी पुत्री बीरबल, धर्मबीर पुत्र बीरबल, सुमन पत्नी भगत सिंह के रूप में हुई है। बीरबल, मोहरा देवी और भगत सिंह के गंभीर चोंटे आई हैं। दूसरे पक्ष में छबीलदास पुत्र खुंभाराम, बनवारी पुत्र छबीलदास, अरविंद पुत्र बनवारी, सुमन पत्नी हवा सिंह घायल हुए हैं। छबीलदास और बनवारी को गंभीर चोंटे आई हैं।


पहले पक्ष का आरोप:
पहले पक्ष के भगत सिंह ने आरोप लगाया कि गांव बड़ोपल में उनकी जमीन है। एक एकड़ जमीन पर छबीलदास कब्जा करना चाहता है जबकि उसकी गिरदावरी और इंतकाल हमारे नाम है। भगत सिंह का आरोप है कि रविवार को खेत में बिजाई कर रहे थे। इस दौरान छबीलदास के साथ चार दर्जन के करीब आए लोगों ने डंडे और तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



दूसरे पक्ष का आरोप:
दूसरे पक्ष के घायल बनवारी ने बताया कि पिछले 10-12 सालों से जमीन पर बिजाई कर रहे हैं। जमीन पर तहसीलदार ने खुद कब्जा दिया था। आरोप है कि बीरबल ने जमीन पर बिजाई शुरू कर दी। रविवार को इस संबंध में शिकायत देकर खेत की ओर जा रहे थे, तभी उक्त आरोपियों ने मोटरसाइकिल से नीचे गिरा दिया और तेज धार हथियारों से हमला कर दिया। आरोप है कि उक्त आरोपियों ने पत्थरों से हमला भी किया। बनवारी ने बताया कि आरोपियों द्वारा किए गए हमले की फोटो और वीडियो उनके पास है।

क्या कहते हैं अधिकारी:
शिकायत आई है। दोनों पक्षों के बयान लेकर मामले की जांच की जाएगी।
      कुलदीप कुमार
      कार्यकारी थाना सदर थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें