फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सुरक्षा में तैनात सिपाहियों को धमकी

Tue, 24 Nov 2015 12:41 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार के सराफा कारोबारी वीरेंद्र सोनी को सोमवार को भी रंगदारी मांगने वाले बदमाशों ने तीन बार फोन करके धमकी दी। कहा कि तुमने पुलिस से सुरक्षा मांगी है।
विज्ञापन


अब मरने के लिए तैयार हो जाओ, तुम्हारा समय खत्म हो गया है। इसके बाद बदमाशों ने सिपाहियों से फोन पर बात की और कहा कि तुम लोग इसे नहीं बचा पाओगे। इस पर सिपाहियों ने बदमाशों से कहा-हिम्मत है तो सामने आकर दिखाओ।
 
  महाराजगंज थानाक्षेत्र के दुगौली गांव निवासी सराफा कारोबारी वीरेंद्र सोनी की महाराजगंज बाजार में सराफा की दूकान है। शनिवार की शाम को करीब 8:45 बजे उनके मोबाइल फोन पर काल आई। उसमें बदमाश ने कहा कि 24 घंटे में 10 लाख
विज्ञापन


रुपये का इंतजाम नहीं किया तो पूरे परिवार को खत्म कर देंगे। रविवार को 10:50 बजे और 10:57 बजे दो बार फोन कर बदमाशों ने धमकी दी। व्यापारी ने थाने में गुहार लगाई तो सुरक्षा के लिए उनकी दूकान पर पुलिस लगा दी गई। सोमवार को

 बदमाश ने कारोबारी को फिर फोन कर कहा कि पुलिस ही नहीं और तगड़ी सुरक्षा कर लो, लेकिन पैसा नहीं दिया तो बच नहीं पाओगे। पुलिस के सामने फोन पर मिली धमकी से कारोबारी और उनका परिवार भयभीत है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें