फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधक की कार में गोली मारकर हत्या

Fri, 16 Jan 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो, जौनपुर, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिले के एक विद्यालय प्रबंधक की शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के बीबीगंज गांव के पास शाम चार बजे के करीब चलती टवेरा में गोली मारकर हत्या कर दी गई। इससे अनियंत्रित हुई टवेरा से साइकल सवार छात्रा को टक्कर लग गई। टक्कर से गुस्साए ग्रामीणों ने पथराव कर टवेरा को रोक लिया और उसमें सवार चालक समेत तीन को दबोच लिया जबकि दो लोग फरार हो गए। टवेरा में प्रबंधक का खून से सना शव पड़ा था।
विज्ञापन


उनके सिर में गोली लगी थी। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। पकड़े तीनों लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। कार से दो पिस्टल भी बरामद हुई हैं। टवेरा चालक फै जाबाद  जिले के गंगापुर महराजगंज निवासी राहुल यादव ने पुलिस को बताया कि फैजाबाद से दो लोगों ने 1500 रुपये किराया और डीजल पर उनकी टवेरा गाड़ी अंबेडकर नगर के लिए बुक की थी। रास्ते में अकबरपुर के पास शेखपुर गांव निवासी रामचंद्र वर्मा सवार हुए।

सुरहुरपुर के पास दिनेश सिंह निवासी चितौड़ी थाना बक्शा जौनपुर और प्रबंधक अशोक मिश्र निवासी नेवादा अंबेडकरनगर भी सवार हुए। गाड़ी शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के बीबीगंज के पास पहुंची कि तभी पहले से सवार दोनों लोगों से प्रबंधक का विवाद शुरू हो गया। वाहन सवारों में से एक ने चलती कार में ही उन्हें गोली मार दी। इसी दौरान अनियंत्रित हुई टवेरा से साइकल सवार छात्रा को टक्कर लग गई। 
विज्ञापन


 हालांकि पुलिस हिरासत में लिए गए दोनों लोगों ने खुद को निर्दोष बताया है। उनका कहना है कि वे बदमाशों को जानते भी नहीं, उन्होंने कार में लिफ्ट ली थी। खबर लिखे जाने तक पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है। मृत अशोक मिश्र अंबेडकरनगर जिले के बाबा पतिराज देव जूनियर हाईस्कू ल के प्रबंधक थे।  उनकी शिनाख्त पाकेट डायरी और डीएल से हुई। सूचना मिलने पर उनके परिवार के लोग भी कोतवाली पहुंच गए। इस संबंध में कोतवाल आरके अग्निहोत्री का कहना है कि प्रथम दृष्टया लेनदेन को लेकर हत्या होने का मामला सामने आ रहा है। इसके अलावा भी कई और बिंदुओं पर जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें