फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफ से नकदी और जेवर लूटे

Sat, 04 Jun 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
फर्जी लूट - फोटो : Bureau
विज्ञापन
बदलापुर थाने से करीब तीन सौ मीटर दूर घनश्यामपुर रोड पर गुरुवार की रात साढ़े नौ बजे के करीब बाइक सवार चार बदमाशों ने दूकान बंद कर रहे  सराफा कारोबारी से नगदी व जेवरात समेत दो लाख का माल लूट लिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार बदमाशों के खिलाफ लूट की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

 
 जौनपुर नगर कोतवाली क्षेत्र के उमरखां बड़ी मस्जिद मोहल्ला निवासी रामआसरे सेठ की बदलापुर में घनश्यामपुर रोड पर अलंकार ज्वेलर्स के नाम से आभूषणों की दूकान है। गुरुवार की रात करीब साढ़े नौ बजे वह दूकान बंद कर रहे थे तभी दो बाइक पर सवार चार बदमाश वहां पहुंचे।

एक बदमाश ने रामआसरे को तो दूसरे ने उसके नौकर नन्हकू को तमंचा सटा दिया। इसके बाद बदमाशों ने सराफा कारोबारी के पास से रुपये और जेवरात से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश घनश्यामपुर की ओर फरार हो गए।
विज्ञापन


थाने से महज तीन सौ मीटर की दूरी पर हुई वारदात से बाजार में दहशत फैल गई। पीड़ित कारोबारी ने रात में ही थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी। पुलिस ने शुक्रवार की सुबह मुकदमा दर्ज  कर लिया।  क्षेत्राधिकारी जटाशंकर राव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। घटना के खुलासे के लिए टीम गठित कर दी गई है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें