फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में चार की मौत, दो लोग घायल 

Fri, 25 Mar 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में अलग अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन

जौनपुर-इलाहाबाद मार्ग पर लाइन बाजार थाना क्षेत्र इब्राहिमाबाद के पास ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से दीपिका दुबे(28) पत्नी संतोष निवासी हसनपुर सिकरारा की मौत हो गई।

वह पति के साथ जौनपुर से घर वापस जा रही थी। बाइक से दोनों तकरीबन चार बजे इब्राहिमाबाद के पास पहुंचे थे इसी दौरान ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गए। संतोष को मामूली चोट आई है। ट्रैक्टर चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर कब्जे में ले लिया है। केराकत प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के उदयचंदपुर स्थित आसा राम बाबू आश्रम के पास बाइक के धक्के से पन्ना लाल सोनकर (35) की मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पन्ना लाल सोनकर निवासी घोड़ा अस्पताल चेतगंज वाराणसी केराकत के सिपाह मोहल्ला निवासी अपने जीजा धर्मेन्द्र सोनकर के घर रहकर ठेले पर सब्जी बेचते थे। वह सब्जी बेचने के लिए थानागद्दी आते जाते रहे। देर शाम पन्ना लाल  थानागद्दी से सब्जी बेच कर अपने साथियों के साथ केराकत वापस लौट रहे थे।

उदयचंदपुर स्थित आसा राम बापू आश्रम के पास पहुंचे थे। पीछे से तेज रफ्तार से जा रहे बाइर सवार ने पन्ना लाल सोनकर को धक्का मार दिया। खेतासराय प्रतिनिधि के अनुसार: जौनपुर-शाहगंज रेलवे ट्रैक के बीच मानीकला हाल्ट के निकट ट्रेन की चपेट में आकर एक वृद्ध की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। शव की शिनाख्त भदैनी गांव निवासी खदेरन वेनवंशी (65) के रूप में हुई।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मड़ियाहूं प्रतिनिधि के अनुसार शेरवां रामपुर निवासी मनोज सिंह (30) अंकित सिंह  (26) के साथ बाइक से गुरुवार की रात जौनपुर जा रहे थे। सोइथा पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे तभी ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में मनोज की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अंकित गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें