फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजिस्ट्री दफ्तर से तिजोरी उठा ले गए चोर

Sun, 31 Jan 2016 01:07 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील मुख्यालय स्थित सब रजिस्ट्रार कार्यालय में रखी रुपयों से भरी तिजोरी शुक्रवार की रात चोर उठा ले गए। खिड़की काटकर घुसे चोरों ने अंदर से बंद दरवाजे को आरी से काटा और तिजोरी लेकर फरार हो गए। तिजोरी में दो
विज्ञापन


लाख बीस हजार रुपये  थे। सुबह कार्यालय खुला तो चोरी का पता चलते ही हड़कंप मच गया। एसपी सिटी रामजी सिंह यादव और सहायक स्टांप आयुक्त सरिता राय ने भी मौके पर पहुंचकर जायजा लिया।  डाग स्क्वाड और फिंगर प्रिंट

विशेषज्ञ भी मौके पर पहुंचे।  सब रजिस्ट्रार राजेंद्र प्रसाद पांडेय ने पुलिस को तहरीर दी है। सब रजिस्ट्रार कार्यालय की तिजोरी में  रजिस्ट्री शुल्क के दो लाख बीस हजार 190 रुपये थे। सब रजिस्ट्रार ने बताया कि यह रकम शुक्रवार को हुई
विज्ञापन


रजिस्ट्री की थी। शनिवार को इसे बैंक खाते में जमा करना था। चोर गांधी आश्रम रोड की तरफ से बाउंड्री फांदकर अंदर घुसे और वहां रखी सीढ़ी के सहारे कार्यालय के अभिलेख भवन पर चढ़ गए। वहां लगे रोशनदान के शीशे को

तोड़ अंदर उतर गये। अंदर से दरवाजे की कुंडी को आरी से काट दिया। कयास लगाया जा रहा है कि अंदर से दरवाजा खुलते ही अन्य चोर भी भीतर गए घुस गए होंगे।

चोर तिजोरी को उठाकर पीछे की ओर ले गए और चार इंच मोटी दीवार को काटकर तिजोरी को किसी वाहन पर लाद ले गए। चोरी की सूचना पर सुबह डागस्क्वाड भी पहुंचा लेकिन  चोरों का कुछ पता नहीं चल  सका।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें