फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शापिंग मॉल से नकदी और कपड़े ले गए चोर

Sun, 31 Jan 2016 01:03 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र के बदलापुर पड़ाव स्थित वी-मार्ट शॉपिंग सेंटर का शटर चांड़ कर चोरों ने शुक्रवार की रात नकदी समेत करीब डेढ़ लाख का माल पार कर दिया। पास में मौजूद एक व्यक्ति ने शोर करने की कोशिश की तो उसकी राड
विज्ञापन


 से पिटाई कर अधमरा कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। डाग स्क्वाड भी पहुंचा। एक संदिग्ध को पुलिस ने हिरासत में लिया है। वी-मार्ट शापिंग माल के पीछे एक मकान का निर्माण हो रहा है। छत की ढलाई करने वाले

 ठेकेदार जहीर को सुबह लोगों ने अधमरा हालत में देखा तो पूरे मोहल्ले में शोर मच गया। जहीर ने बताया कि शुक्रवार की देर रात कुछ संदिग्ध लोगों को देखकर उसने पूछताछ करना चाहा तो उन लोगों ने उसकी यह दशा कर
विज्ञापन


 दी। तब तक यह पता नहीं था कि शापिंग माल में चोरी हुई है। करीब 9:30 बजे कर्मचारियों ने शापिंग माल का ताला खोला तो चोरी का पता चला। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। मैनेजर मोनू मिश्रा कर्मचारियों के साथ पीछे की

ओर गए तो देखा पिछला दरवाजा और शटर टूटा था।  इसकी सूचना पुलिस को दी गई। कोतवाल सत्येंद्र तिवारी और सरायपोख्ता चौकी इंचार्ज हरिप्रसाद यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वाड भी पहुंचा। इसी बीच सिपाहियों

ने वी मार्ट से थोड़ी दूरी पर डेरा डाले लोगों में से एक संदिग्ध युवक को हिरासत में ले लिया। युवक की टी शर्ट पर खून के ढेर सारे धब्बे नजर आ रहे थे। डॉग स्क्वाड भी उसी डेरे की ओर से होकर गुजरा। कोतवाल सत्येंद्र तिवारी का

 कहना है कि युवक संदिग्ध लग रहा है। पूछताछ के बाद पता चलेगा कि चोरी में शामिल था कि नहीं। शापिंग माल के मैनेजर मोनू मिश्रा के मुताबिक चोरों ने 40 हजार नकद और करीब एक लाख रुपये के रेडीमेड कपड़े उठा ले गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें