तीन साल में वैसे तो सैकड़ों की संख्या में बच्चे गायब हुए लेकिन इसमें 57 बच्चों की गुमशुदगी पुलिस ने दर्ज कर 31 को खोजकर उनके परिवार को सौंपा है। अभी भी 26 बच्चे लापता है। जिसमें 17 बच्चियां शामिल हैं।
गायब होने वाले बच्चों में सात साल से लेकर 17 साल तक के किशोर भी शामिल हैं।
यूपी के तीन जिलों में सबसे अधिक बच्चे गायब होते थे। जिसमें जौनपुर भी शामिल था। लेकिन हाल के पांच से सात सालों में काफी कमी आई है। आंकड़ों पर गौर करें तो वर्ष 2013 में 32 बच्चे गायब हुए थे।
जिसमें 20 बच्चों को बरामद कर लिया गया लेकिन अभी भी 12 बच्चों का कोई पता नहीं लग सका है। वर्ष 2014 और 2015 में 10-10 बच्चे गायब हुए जिसमें अभी भी पांच- पांच बच्चे नहीं मिल पाए हैं। वर्ष 2016 में पांच बच्चे गायब हुए जिसमें से एक को पुलिस खोज पाई है। चार का कोई पता नहीं है। गायब होने वाले बच्चों में कोतवाली थाना क्षेत्र से 18 सितंबर 2015 को सात वर्ष की रुस्तम भी शामिल है। जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज है। 2013 में गायब कई बच्चियों का कोई सुराग नहीं है।