फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर मां के साथ सोया नवजात गायब

Sun, 17 Jul 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर थाना क्षेत्र के हौज गांव में शुक्रवार की रात मां के पास सोया नवजात गायब हो गया। मां की नींद खुली तो बच्चा न पाकर रोने लगी। सूचना पर पुलिस डाग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंची, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लग सकी। बच्चा न मिलने से आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने उन्हें समझा बुझाकर रास्ता साफ कराया। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है।सिरकोनी ब्लाक क्षेत्र में स्थित हौज गांव निवासी भोला सोनकर की बेटी सोनी ने बीती एक जुलाई को मायके में ही बेटे को जन्म दिया।

शुक्रवार को खाना खाकर सभी लोग सो गए। सोनी भी अपनी बड़ी पुत्री शिवानी (2) और नवजात के साथ घर के बाहर चारपाई पर सोई थी। शनिवार की भोर में उसकी नींद खुली तो बच्चा बिस्तर से गायब था।
विज्ञापन


उसने परिवार और गांव वालों के साथ किसी जानवर द्वारा बच्चे के उठा ले जाने की आशंका में इधर-उधर खोजबीन की, लेकिन बच्चे का सुराग नहीं मिला। इसके बाद गांव वालों ने शनिवार सुबह हाईवे जाम कर दिया।

सूचना पर एसओ विजय कुमार, सीओ केराकत उमाशंकर सिंह मौके पर पहुंचे और समझा बुझाकर रास्ता साफ कराया। डाग स्क्वायड के साथ बच्चे की खोजबीन शुरू हुई लेकिन खोजी कु त्ता कुछ दूर जाकर रेलवे लाइन को पार करके रुक गया।

पुलिस मायके और ससुराल दोनों के परिवारों से पूछताछ कर रही है।सोनी की शादी जौनपुर के नईगंज निवासी गुड्डू सोनकर से पांच साल पहले हुई थी। वह गुजरात में रहकर प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। छह माह पहले वह अपनी पत्नी को ससुराल छोड़ गया।

 वह तीन जुलाई को घर आया और मां के साथ अपनी ससुराल हौज पहुंचा। बच्चे को किसी की नजर न लगे इसलिए छह जुलाई को उसे एक ओझा के पास भी ले गया था। बच्चे के गायब होने से मायके और ससुराल में मायूसी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें