शराब की दुकान का विरोध करती महिलाएं और बच्चे।
- फोटो : jounpur
जिले में देशी शराब की तकरीबन 272 दुकानों को व्यवस्थित करने में आबकारी विभाग का पसीना छूट रहा है। जलालपुर, मुंगराबादशाहपुर, शाहगंज और लाइन बाजार, मड़ियाहूं आदि इलाकों में दुकानों को लेकर विरोध शुरू हो गया है। वैसे आबकारी विभाग का कहना है कि मानक के अनुसार ही दुकाने व्यवस्थित की गई हैं।
लाइन बाजार के हुसैनाबाद कचहरी रोड पर देशी, विदेशी और बीयर की दुकाने खोलने को लेकर लोग विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि घनी आबादी में शाम को जब औरते और बच्चे आते जाते हैं तो उस समय जाम भी लगता है। दुकाने खुलने से और समस्या बढेगी। रविवार को लोगों ने हो हंगामा किया तो जहां सूचना पर पुलिस और आबकारी के सिपाही पहुंचे और किसी तरह लोगों को शांत कराया।
उधर, मुंगराबादशाहपुर के जंघई रोड पर लतहरिया में शराब की दूकान खुलने की सूचना मिलते ही क्षेत्र के लोग आक्रोशित हो उठे। जलालपुर के त्रिलोचन बाजार में देशी शराब की दुकान को हटाकर खालिसपुर में करने को लेकर महिलाओं ने दूसरे दिन भी धरना दिया और दुकान नही खोलने दिया। पुलिस ने उन्हें समझा बुझाकर शांत कराया। मड़ियाहूं प्रतिनिधि के मुताबिक गुतवन तिराहे की दुकान सुभाषपुर में खोले जाने से नाराज ग्रामीणों ने विरोध किया।