फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने युवक को मारी गोली

Fri, 16 Sep 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
शाहगंज में युवक को गोली लगने के बाद सीएचसी पर जुटी भीड़।
विज्ञापन
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बद्दोपुर गांव में गुरुवार की शाम बाइक सवार बदमाशों ने युवक को गोली मार दी। युवक अपने भाई की ससुराल से घर लौट रहा था। गंभीर अवस्था में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां हालत नाजुक देख डाक्टर ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


खुटहन थाना क्षेत्र के पूराअंधरी गांव निवासी हीरालाल यादव का बेटा धर्मेंद्र यादव (24) अपने भाई की ससुराल बद्दोपुर गांव निवासी बाबूराम यादव के घर गया था। जहां से वह अपने भतीजे हर्ष को दवा दिलवाने के लिए भाभी के साथ शाहगंज गया था।  वह वहां से भाभी और भतीजे को घर पहुंचाया फिर वहां से अपने घर पूराअंधरी गांव जाने के लिए चला था।

शाम को करीब सवा पांच बजे बद्दोपुर गांव की पुलिया के पास पहुंचा था तभी बदमाशों ने उसे गोली मार दी। पुलिस को दिए बयान में धर्मेंद्र ने बताया कि बाइक सवार दो बदमाशों ने पहले उसे रोक लिया फिर किसी के घर जाने का रास्ता पूछा। उसने बताया कि उसका घर दूर है इसलिए यहां किसी को नहीं जानता।
विज्ञापन


बदमाशों में से एक ने उससे पूछा कि हमें पहचानते हो या नहीं तो उसने नहीं में जवाब दिया। इतने में ही बदमाश ने उसपर तमंचे से फायर कर दिया। गोली उसे सीने में लगी तो वह बाइक छोड़ खेत की तरफ भागने लगा। बदमाशों ने दौड़ाकर कर फिर गोली चला दी।

दूसरी गोली उसके गर्दन के पास लगी तो वह लहूलुहान होकर  गिर पड़ा। इतने में बदमाश बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को खबर दी और युवक को राजकीय चिकित्सालय शाहगंज पहुंचाया गया। जहां से डाक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से युवक को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल सका। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें