फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की हत्या कर प्रेमी के साथ फांसी पर लटकी

Thu, 12 Mar 2015 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेम संबंध का विरोध होने पर सतमेसरा गांव में विवाहिता ने मंगलवार रात तीन साल की बेटी का गला घोंटने के बाद प्रेमी के साथ फांसी लगाकर जान दे दी। प्रेमी युगल रिश्ते में चचेरे भाई-बहन थे।
विज्ञापन

 
चंदवक थानाक्षेत्र के सतमेसरा निवासी कांता राजभर (43) घर पर ही रहता था। कांता की पत्नी की सालभर पहले मौत हो चुकी है। उसके दो बेटे बाहर रहते हैं। एक बेटी है, जिसकी शादी हो चुकी है।

 कांता की चचेरी बहन पूनम (30) ससुराल में विवाद होने के बाद कुछ दिनों से मायके में रह रही थी। उसकी एक तीन साल की बेटी इच्छा थी। पिछले एक साल से पूनम और कांता के बीच प्रेम संबंध थे।
विज्ञापन


दोनों पति-पत्नी की तरह एक कमरे में रहने लगे थे। बताया जाता है कि पखवारे भर पूर्व लोगों ने पंचायत कर दोनों को गांव छोड़ने के लिए कह दिया था। अक्सर दोनों को ताने सुनने को मिल रहे थे।

 बताया जा रहा है कि मंगलवार को भी पंचायत हुई थी और उसमें दोनों को गांव छोड़ने के लिए दबाव बनाया गया। मंगलवार की रात दोनों ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर बच्ची का गला दबाकर मौत की नींद सुला दिया।

 इसके बाद साड़ी का फंदा बनाकर दोनों ने खुदकुशी कर ली। सुबह देर तक दरवाजा नहीं खुला तो लोगों को शक हुआ। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़वाया।

इच्छा बिस्तर पर ही मरी पड़ी थी और प्रेमी-प्रेमिका फांसी पर झूल रहे थे। जानकारी मिलने के बाद एसपी सिटी रामजीत सिंह यादव, एसडीएम सुशील लाल श्रीवास्तव, सीओ सिटी अभिषेक सिंह, केराकत कोतवाल राजीव मिश्रा, चंदवक थानाध्यक्ष शशिभूषण राय ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें