फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन कर बुलाया और कर दी हत्या

Fri, 07 Apr 2017 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
विज्ञापन
सिकरारा के सादात बिंदुली गांव में युवक की हत्या के बाद रोते बिलखते परिवार के लोग।
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र के सादात बिंदुली नवाबाद निषाद बस्ती में निषाद पार्टी के एक कार्यकर्ता को फोनकर घर से बुलाया गया और गला दबाकर हत्या कर उसका शव खेत में फेंक दिया। सुबह परिवार वालों ने शव देखा तो गांव में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में मृतक के छोटे भाई की तहरीर पर ग्राम प्रधान के पुत्र पर केस दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में पुलिस ने ले लिया है।  
विज्ञापन

  
गांव के किसान अहकू राम निषाद के तीन पुत्र हैं। जिसमें उनके मझले पुत्र प्रमोद निषाद की मोबाइल पर रात दस बजे किसी का फोन आया। फोन आते ही वह अपनी पत्नी शिल्पा से मछली मारने की बात कहकर घर से निकल गया। देर रात तक वह वापस नहीं आया तो परिवार वालों को आशंका हुई।

सुबह उसके पिता अहकूराम खेत की तरफ से होकर उसे खोजने जा रहे थे। तो शव देख कर दंग रह गए। थोड़ी देर में ही पूरे गांव के लोग इकट्ठा हो गए और तरह तरह की बातें करने लगे। सूचना पर एसपी अतुल सक्सेना, एसपी ग्रामीण अरुण श्रीवास्तव, सीओ सदर आरपी यादव भी मय फोर्स पहुंचे।  परिवार वालों ने ग्राम प्रधान के पुत्र पर हत्या का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस ने ग्राम प्रधान के दो पुत्रों को हिरासत में ले लिया। जांच में पहुंची डाग स्क्वाएड और फोरेंसिक टीम को कुछ हाथ             नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें