फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा व्यवसायी की हत्या में पांच गिरफ्तार

Sat, 10 Jan 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज के पुरानी बाजार मोहल्ला निवासी सराफा व्यवसायी अमरनाथ सेठ हत्याकांड के पांच आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने शुक्रवार की देर रात पांचों को शाहगंज कस्बे में फैजाबाद रोड पर ओवरब्रिज के नीचे से मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों में से तीन शाहगंज के हैं, जबकि दो वाराणसी के रहने वाले हैं। आरोपियों के पास से असलहे, कारतूस, लूट की घटना में प्रयुक्त फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइक और आभूषणों को बेचकर बैंक में जमा की गई रकम का दस्तावेज बरामद हुआ।

गत दो दिसंबर को शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के पुरानी बाजार मोहल्ले में सराफा व्यवसायी अमरनाथ सेठ की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या करने के बाद आभूषण से भरा बैग लूट लिया था। हत्याकांड के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच की टीम के साथ शाहगंज और खेतासराय थाने की पुलिस लगी थी।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच और पुलिस की टीम ने शुक्रवार की रात करीब साढ़े दस बजे शाहगंज कस्बे में फैजाबाद रोड स्थित ओवर ब्रिज के नीचे बदमाशों को घेर लिया। बदमाशों ने पुलिस पर गोलियां भी चलाईं, लेकिन पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।

 पकड़े गए आरोपियों में वाराणसी के लोहता थानाक्षेत्र के कोटवां निवासी रमजान उर्फ राजू अंसारी, फूलपुर थानाक्षेत्र के रामपुर गांव निवासी संजय हरिजन, जौनपुर के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के चूड़ी मोहल्ला निवासी अंकित सोनी, पुरानी बाजार अलीगंज निवासी अभिषेक और पक्का पोखरा निवासी सोनू सोनी शामिल हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने सराफा व्यवसायी हत्याकांड को अंजाम देने का जुर्म कबूल किया। बताया कि कई दिनों की रेकी के बाद उन लोगों ने वारदात को अंजाम दिया।

आरोपियों के पास से एक पिस्टल, एक तमंचा, कारतूस, लूट की घटना में प्रयुक्त बाइक, लूट के आभूषणों को बेचकर जमा किए गए डेढ़ लाख रुपये का दस्तावेज, चार मोबाइल फोन और फर्जी सिम बरामद हुए। पुलिस कप्तान बबलू कुमार के मुताबिक लुटेरों ने पूछताछ में लूट के गहने चार लाख रुपये में बेचने की बात कही। बदमाशों ने गिरोह का नाम एमडी ग्रुप रखा है।

गिरोह का मुख्य कार्य स्वर्णकारों को गोली मारकर लूटना और वाहनों को लूटकर उनका इस्तेमाल वारदातों में करना है। गिरोह ने पूर्वांचल के कई जिलों में हत्या, लूट, चोरी, डकैती की वारदातों को अंजाम दिया है। एसपी ने कामयाबी हासिल करने वाली टीम को पांच  हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें