सड़क हादसे में मौत पर राेता बिलखता परिवार।
- फोटो : jaunpur
जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में मंगलवार को हुए सड़क हादसों में साइकल सवार की मौत हो गई और छह घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मछलीशहर : सिकरारा थाना क्षेत्र के डमरूआ निवासी राजेन्द्र प्रसाद (40) मंगलवार को दोपहर में बैंक से रूपया निकालकर साइकिल से घर वापस लौट रहे थे। कोरमलपुर गांव के निकट डमरूआ मोड़ के पास पहुंचे थे तभी सामने से आ रही स्कार्पियो की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। राजेंद्र मुंबई रहते हैं। वह भांजे की शादी में शामिल होने के लिए घर आए थे।
केराकत : सरौनी गांव निवासी अमन (17) और सत्यम (15) निवासी ग्राम तरियारी एक ही बाइक से केराकत जा रहे थे। गांव से निकल कर जैसे ही वे मुख्यमार्ग पर पहुंचे तभी बाइक पोल से टकरा गई। जिससे दोनों घायल हो गए। सामुदायिक स्वास्त्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मुंगराबादशाहपुर : थाना क्षेत्र के इटहरा गांव के पास सोमवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार प्रतापगढ़ जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र के रामसहाय गांव निवासी शिवशंकर सरोज (35), शुभम सरोज (22) और राकेश सरोज (17) घायल हो गए। सभी के पीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
शाहगंज : कोतवाली क्षेत्र के परासिन गांव निवासी मनीष कुमार चौहान (29) बाइक से महावीर धाम दर्शन करने गया था। लौटते समय रामनगर पानी टंकी के समीप साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में असंतुलित होकर बाइक समेत गिरकर घायल हो गया। उसे राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।