फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालक की गला घोंट कर हत्या, आंखें फोड़ीं

Wed, 09 Nov 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
महराजगंज के अहिरौली गांव में हत्या के बाद जांच करता डाग स्क्वायड। - फोटो : jounpur
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव में एक बालक की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। मंगलवार को उसका शव घर से दो सौ मीटर दूर अरहर के खेत में पाया गया। हत्यारों ने उसकी दोनों आंखें भी फोड़ दी थी। हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। मृत बालक के दादा की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन



अहिरौली गांव निवासी बृजलाल मौर्य का बेटा आश्रित कुमार मौर्य (12) सोमवार की शाम पड़ोस के बच्चों के साथ गांव के कल्लू सिंह के घर भंडारे में खाना खाने गया था। वहां खाने के बाद आसपास के  सभी बच्चे घर पहुंच गए लेकिन आश्रित नहीं लौटा। घरवालों ने उसकी खोजबीन की पर कुछ   पता नहीं चला। मंगलवार की सुबह गांव निवासी समसुद्दीन खेत की तरफ गया तो अरहर के खेत में आश्रित का शव पड़ा था।

थोड़ी ही देर में वहां भीड़ जुट गई। पता चलने पर घर में कोहराम मच गया। पुलिस के आने से पहले ही परिवार के लोग शव को घर उठा ले आए इसलिए डॉग स्क्वायड भी घटना स्थल से चलकर मृतक के घर के पास आकर रुक गया।
विज्ञापन


मृत बालक के दादा रामफेर की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। मृत आश्रित तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। पिता बृजलाल मौर्य पत्नी और दोनों बच्चों के साथ गुजरात के सूरत शहर में रहते हैं।
विज्ञापन


घर पर आश्रित और उसकी बड़ी बहन, दादा और चाचा के साथ रहते थे। दादा  रामफेर का कहना है कि उनके परिवार का किसी से कोई विवाद नहीं है।  

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें