फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लुटेरे गिरफ्तार, दो मोटरसाइकलें बरामद

Wed, 28 Oct 2015 01:11 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में बाइक लूट की ताबड़तोड़ वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह में सिपाही का बेटा भी शामिल है। वह गिरोह का सरगना भी है। सोमवार को पुलिस ने लूट की योजना बना रहे सिपाही के बेटे समेत तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर उनकी
विज्ञापन


निशानदेही पर लूट की दो बाइक बरामद की है। गिरोह में पांच लुटेरे शामिल हैं। दो अन्य की तलाश में पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम जुट गई है। खुटहन थाना क्षेत्र में 13 अक्तूबर को बदमाशों ने बलुआडीह गांव निवासी महेंद्र यादव और 16

अक्तूबर को फतेहगढ़ निवासी राजनारायण सिंह की बाइक और मोबाइल फोन लूट ली थी। एसपी राजू बाबू सिंह के निर्देश पर एसओ खुटहन प्रमोद यादव और क्राइम ब्रांच के प्रभारी शिवशंकर सिंह लुटेरों की तलाश में जुटे थे। 26 अक्तूबर को लुटेरों की
विज्ञापन


आपस में मोबाइल पर लूट की घटना को अंजाम देने की बातचीत सुनने के बाद क्राइम ब्रांच और खुटहन पुलिस की टीम ने सीओ शाहगंज मयाराम वर्मा के निर्देश पर खुटहन थाना क्षेत्र के नोनियापट्टी स्थित लक्ष्मी शंकर तिराहे पर घेराबंदी

कर तीन बदमाशों को दो बाइक के साथ धर दबोचा। पूछताछ में लुटेरों ने अपना नाम सरपतहा के मुस्तफाबाद निवासी सत्यम सिंह, अतुल सिंह (रजनीश) और चंदौली के बलुआ निवासी अतुल सिंह बताया। इसमें चंदौली निवासी अतुल ने

बताया कि उसके पिता अरुण सिंह सिपाही हैं और नेवढ़िया थाने में तैनात हैं। बदमाशों  ने पुलिस को बताया कि दोनों बाइक लूट की है जो उन्होंने खुटहन थाना क्षेत्र से लूटा था। उनके पास चोरी की एक नोकिया मोबाइल फोन भी बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें