फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची दीवार के मलबे में दबकर मजदूर की मौत, पीएम आवास बनवाने के लिए हटा रहा था छप्पर

Sun, 31 Jan 2021 10:24 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जौनपुर जिले के खुटहन ओइना गांव में रविवार की दोपहर कच्ची दीवार ढहने से मलबे में दबकर एक मजदूर की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

ओइना गांव निवासी उमाशंकर यादव (52) कच्ची दीवार के सहारे छप्पर रख परिवार के साथ गुजर बसर कर रहा था। उसे प्रधानमंत्री आवास मिला था।

हाल में पीएम आवास की पहली किस्त उसके खाते में आई थी। धनराशि आने के बाद आवास बनवाने के लिए वह रविवार को कच्ची दीवार के सहारे लगे छप्पर को हटाने लगे, तभी अचानक कच्ची दीवार ढह गई। उमाशंकर मलबे में दब गए। आननफानन परिवार के लोग सीएचसी बदलापुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

उमाशंकर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। दस माह पहले ही इकलौते पुत्र राकेश (24) की दिल्ली के पास सड़क हादसे में मौत हो गई थी। अब पति की मौत से पत्नी उर्मिला देवी बेसुध थी। वह शव से लिपट कर यही कह रही थी कि अब किसके सहारे जीएं। परिवार में एक बेटी पूजा का भी रो-रोकर बुरा हाल था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें