शाहगंज। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के सुरिस गांव में स्थित तालाब के पास शनिवार की देर शाम जुआ खेल रहे चार जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया।
शनिवार की देर शाम मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश सिंह हमराहियों के साथ सुरिस गांव के तालाब पर पहुंच गए। जहां जुआ खेल रहे कमला सोनकर निवासी ठकठौलिया, भगवती प्रसाद निवासी शेरापट्टी खुटहन, प्रमोद कुमार निवासी मलहज, राम मिलन निवासी खानपुर चौरवा को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से पुलिस ने 65,500 रुपये, पांच मोबाइल व पांच बाइक बरामद किया। इस दौरान दो जुआरी भाग निकले। गिरफ्तार आरोपियों को संबंधित धारा में मुकदमा पंजीकृत करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया।