धर्मापुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग के साथ शनिवार को हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने सोमवार को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
पीड़ित लड़की के पिता ने रविवार की शाम को पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उनकी नाबालिग बेटी शनिवार की शाम को खेत की तरफ गई थी। जहां गांव के ही एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस संबंध में थानाध्यक्ष बालेन्द्र यादव का कहना है कि आरोपित युवक गोविंदा के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।