फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनबढ़ों ने विद्यालय में घुसकर शिक्षक को पीटा 20-08-37

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। सर्वोदय इंटर कालेज में शराब पी रहे छात्र को प्रधानाचार्य ने फटकार लगाई तो उसने बदला लेने के लिए अपने साथियों के साथ प्राथमिक विद्यालय में घुसकर प्रधानाचार्य के पुत्र सहायक अध्यापक की पिटाई कर दी। प्रधानाचार्य की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद सहित एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मीरगंज थाना क्षेत्र के मेदपुर गांव निवासी डा. सतोष कुमार सिंह सर्वोदय इण्टर कालेज मीरगंज में प्रधानाचार्य हैं। उनके पुत्र राजीव कुमार सिंह प्राथमिक विद्यालय जरौना में सहायक अध्यापक हैं। आरोप है कि शनिवार को सर्वोदय इण्टर कालेज में एक छात्र ने अध्यापकों से शिकायत किया की स्कूल का एक छात्र अपने एक साथी के साथ शराब पी रहा है। जिस पर प्रधानाचार्य ने उसे फटकार लगाते हुए पकड़ना चाहा तो वह तमंचा लहराते फरार हो गया। वह अपने कुछ साथियों के साथ प्राथमिक विद्यालय जरौना पहुंच गया जहां प्रधानाचार्य के पुत्र एवं सहायक अध्यापक राजीव कुमार सिंह की पिटाई कर दी। प्रधानाचार्य संतोष कुमार सिंह ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने दो नामजद एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उधर सहायक अध्यापक से मारपीट करने पर प्राथमिक शिक्षक संघ में आक्रोश है। मछलीशहर ब्लाक के शिक्षक संघ अध्यक्ष रोहित यादव का कहना है आरोपियों की पुलिस शीघ्र गिरफ्तारी नहीं की तो शिक्षक संघ आंदोलन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें