शाहगंज। जिले की आजमगढ़ सीमा से लगे पवई थाना क्षेत्र के सदरपुर गांव में गुरुवार को खाना बनाते समय युवती झुलस गई। राजकीय चिकित्सालय शाहगंज से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
सदरपुर गांव निवासी हनुमान प्रसाद की पुत्री वंदना (20) दोपहर में खाना बना रही थी। इसी दौरान चूल्हे की आग की चपेट में आ गई। उसके कपड़े में आग लग गई। चीखने की आवाज सुनकर पहुंचे परिजनों ने आग बुझाई। तबतक वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। परिजन उसे लेकर राजकीय चिकित्सालय पहुंचे। जहां हालत गंभीर देखते हुए डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।