जलालपुर। वाराणसी-जौनपुर रेल मार्ग पर जलालपुर थाना क्षेत्र के महिमापुर गांव के पास मंगलवार की रात ट्रेन से गिरकर अज्ञात वृद्ध महिला की मौत हो गयी। सूचना पर बुधवार को सुबह पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
इंस्पेक्टर जलालपुर देवतानंद सिंह ने बताया कि जलालगंज रेलवे स्टेशन मास्टर ने बताया कि वाराणसी- जफराबाद रेलखंड पर जनहित महाविद्यालय के पास डाउन लाइन पर लगभग 65 वर्षीय वृद्ध महिला का शव मिला है। महिला के शव के पास झोला और उसमें कपड़े आदि बरामद हुए हैं। जिससे आशंका जताई जा रही है कि महिला कुंभ स्नान कर ट्रेन से लौट रही होगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।