महराजगंज । फसलों को बर्बाद होने से बचाने के लिए किसानों द्वारा स्कूलों में छुट्टा पशुओं को बंद करने का सिलसिला अभी भी जारी रहा। फसलों को बर्बाद होने से अजीज आ चुके पिपरी गांव के किसानों ने बुधवार को छुट्टा पशुओं को पकड़कर प्राथमिक विद्यालय पीपरी में बंद कर दिया । हड़ताल के चलते विद्यालय बंद था। मगर मौके पर पहुंची प्रभारी प्रधानाध्यापक नीलम यादव ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस चौकी के सिपाही मौके पर पहुंचकर मामले को सुलझाने में लगे हुए हैं। प्रभारी प्रधानाचार्य ने बताया कि ग्रामीण छुट्टा पशुओं को गांव से बाहर ले जाने की जिद पर अडे़े हुए हैं।