फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक और डीसीएम की सीधी टक्कर में चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर/सिरकोनी। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के थलोई गांव के पास गुरुवार को ट्रक और डीसीएम की सीधी टक्कर में डीसीएम चालक की मौत हो गई, जबकि जफराबाद थाना क्षेत्र के सखोई गांव के पास छुट्टा पशु से टकराकर एक बाइक सवार युवक घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि मृतक चालक के शव को पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ जिले के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के टीबीपुर गांव निवासी महबूब अली (43) डीसीएम लेकर वाराणसी से घर लौट रहा था। वह मछलीशहर सुजानगंज मार्ग पर थलोई गांव के पास पहुंचा था, तभी सामने से आ रहे ट्रक से सीधी टक्कर हो गई। डीसीएम चालक महबूब अली की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। दोनों वाहनों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। दोनों वाहनों की टक्कर इतनी तेज थी कि डीसीएम के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। दोनों वाहन सड़क पर आड़ेे- तिरछे खड़े हो गए। जिससे सड़क पर आधे घंटे तक यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहनों को सड़क से हटवाकर किनारे किया, तब यातायात बहाल हो सका।
उधर, जफराबाद थाना क्षेत्र के हूंसेपुर गांव निवासी बहादुर यादव (35) बुधवार की देर शाम बेलाव से अपने घर लौट रहे थे। वह संखोई गांव के पास पहुंचे थे तभी अचानक सामने आए छुट्टा पशु से बाइक टकरा गई। बाइक सवार बहादुर यादव घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें