फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोपाल गोशाला में तीन गायों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मड़ियाहूं। नगर स्थित गोपाल गौशाला में गायों के देखरेख में लापरवाही के चलते शुक्रवार को तीन गायों की मौत हो गई। जिसे लेकर हिंदू युवा वाहिनी ने हंगामा खड़ा कर दिया। गोशाला के महामंत्री समेत तीन लोगों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की छानबलीन कर रही है।
विज्ञापन

हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष अनिल दुबे का आरोप है कि नगर स्थित गोपाल गोशाला के महामंत्री ओमप्रकाश सिंह व अन्य लोगों द्वारा गोशाला में रखे गए मवेशियों की देखरेख की जाती है। गायों की देखभाल के लिए जो भी धनराशि शासन से मिलती है उसे गायों के देखरेख पर खर्च नहीं किया जाता है। शासन से मिले धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। जिसके चलते गोशाला में गायों की हालत बिगड़ती जा रही है। चारे की कमी के कारण गायें बीमार पड़ रही हैं। जिसके कारण शुक्रवार को तीन गायों की मौत हो गई। जानकारी होने पर हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष अनिल दूबे कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी। शुक्रवार की शाम हिंदू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष अनिल दुबे ने गोशाला के महामंत्री ओमप्रकाश सिंह समेत तीन अन्य लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दिया है। कोतवाल सुरेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार व्यक्तियों के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें