फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टोव की चपेट में आकर विवाहिता जली, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया/कंदवा। मिर्जापुर जनपद के जमालपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में गांव में शुक्रवार को जलते स्टोव की चपेट में आने से विवाहिता गंभीर रूप से झुलस गई। महिला को बचाने के प्रयास में उसका पति और उसकी सास भी आंशिक रूप से जल गए। परिवार के अन्य सदस्यों ने सभी घायलों को चकिया संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां विवाहिता की हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन

गांव निवासी पिंटू की पत्नी सोनी (22) स्टोव पर खाना बनाने की तैयारी कर रही थी। स्टोव जलाने के बाद उसने समीप सो रहे बच्चे को वहां से हटाना चाहा। इस प्रयास में जल रहे स्टोव से उसकी साड़ी में आग लग गई। आग की चपेट में आकर जल रही सोनी ने सहायता के लिए पति को आवाज लगाई। उसकी चीख सुनकर उसका पति पिंटू व सास शीला वहां पहुंच गए और उसे बचाने का प्रयास करने लगे। घटना में सोनी गंभीर रूप से व पिंटू और शीला देवी आंशिक रूप से झुलस गए। परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें चकिया जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। यहां चिकित्सक ने बताया कि गंभीर रूप से जली सोनी को वाराणसी के सर सुंदरलाल चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। चिकित्सालय प्रशासन ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी है। वहीं कंदवा क्षेत्र के महुंजी गांव में होलिका दहन के समय गांव निवासी रामलखन (21) होलिका में गिरने से गंभीर रुप से झुलस गया। परिजन उसे आनन फानन में इलाज के लिए बरहनी पीएचसी ले गए। यहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें