फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बरसठी। थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की शाम को खेत की तरफ गई एक किशोरी के साथ गांव के ही युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाने पर गांव के लोगों ने दौड़ाकर आरोपी को पकड़ लिया। पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी युवक को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी किशोरी शनिवार की शाम को खेत की तरफ गई थी। जहां एक मनबढ़ युवक ने उसे पकड़ लिया। युवक उसके साथ जबदस्ती करने लगा। किशोरी ने शोर मचाया तो परिवार और आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंच गए। लोगों को अपनी तरफ आता देख आरोपी भागने लगा। गांव के लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। किशोरी के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें