मछलीशहर। रविवार की रात थाने के बगल में स्थिति एक इलेक्ट्रानिक्स की दुकान का ताला तोड़कर चोर 45 हजार नकदी समेत एक लाख का माल चुरा ले गए। जबकि सादीगंज मोहल्ले में एक मकान के बाहर खड़ी की गई कार चुरा ले गए।
जौनपुर प्रयागराज मार्ग स्थित परसूपुर गांव निवासी शिवाजी मौर्य की कोतवाली थाने के पास में इलेक्ट्रानिक्स के सामान की दुकान है। रविवार की सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि ताला टूटा था । अंदर का सामान बिखरा हुआ था। काउंटर में रखा 45 हजार नकदी व पांच सीसीटी वी कैमरा सहित अन्य इलेक्ट्रिक सामान गायब थे। उधर नगर के सादीगंज निवासी बृजेश सोनी ने अपने घर के बाहर गली में रोज की तरह शनिवार की रात में भी अपनी सेंट्रो कार खड़ी की थी। सुबह कार गायब थी। उन्होंने कार चोरी की सूचना पुलिस को दी।