फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शव सड़क पर रख कर ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कटहरी निवासी महेन्द्र सरोज के हत्यारों के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गुरुवार की शाम लोगों ने बेलांव - बीरमपुर मार्ग पर कटहरी में नट बस्ती के सामने मृतक महेंद्र सरोज का शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। दो घंटे बाद पुलिस ने समझा बुझाकर रास्ता साफ कराया।
विज्ञापन

मंगलवार को महेन्द्र सरोज जब बेलांव बाजार से सायंकाल कुछ सामान खरीद कर घर जा रहा था कि नट बस्ती का एक लड़के ने उसको कादर खान कहकर चिढ़ा दिया। जिसकी शिकायत करने महेंद्र जब उसके घर गए तो कुछ लोगों ने उसे एक गड्ढे में ढकेल दिए। जिसके चलते उसकी गर्दन टूट गई। उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां बुधवार को सायंकाल साढ़े तीन बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पुत्री की तहरीर पर मुकदमा लिखकर जलालुद्दीन नामक एक आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम होने के बाद ग्रामीणों ने शव को बेलांव लाकर सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने सिर्फ दो लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है जबकि मृतक की पुत्री चार- पांच के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराना चाहती थीं। किन्तु पुलिस उसे डांटकर चुप करा दी। ग्रामीण मौके पर एसपी को बुलाने की मांग पर अड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें