फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी युगल ने खाया जहर, प्रेमी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़ियाहूं। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सुदनीपुर गांव में गुरुवार को दोपहर में प्रेमी युगल ने एक साथ जहर खा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने प्रेमी को मृत घोषित कर दिया जबकि प्रेमिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सुदनीपुर गांव निवासी कृष्ण कुमार गौतम (19) का एक किशोरी से काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कृष्ण कुमार के परिवार वाले उसे किशोरी के घर जाने से रोकते थे लेकिन वह मानने को तैयार नहीं था। गुरुवार की दोपहर कृष्ण कुमार किशोरी के घर पहुंचा और कमरे में एक साथ दोनों ने जहर खा लिया। कुछ देर बाद जब दोनों तड़पते हुए चीखने लगे तो उनके परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। दोनों की हालत गंभीर होती गई। इसी बीच सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों को अपने वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने कृष्ण कुमार को मृत घोषित कर दिया जबकि किशोरी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के संबंध में पुलिस दोनों के परिवार वालों को कोतवाली लाकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें