बरईपार। सुजानगंज थाने की पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने रविवार को सुबह करीब नौ बजे क्षेत्र के अरुवां और मोहरियांव गांव में छापा मारकर 465 शीशी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
प्रभारी थानाध्यक्ष वीरेंद्र मिश्र और आबकारी इंस्पेक्टर शत्रुघ्न सिंह ने मोहरियांव गांव में छापेपारी की। अवैध शराब बरामद की गई। यहां से इसी गांव निवासी सीताराम गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर बगल के गांव अरुवां में छापेमारी कर एक मकान से अवैध शराब बरामद की। यहां से राजाराम को गिरफ्तार किया। जबकि दो आरोपी मदन लाल यादव और राजू यादव मौके से फरार हो गए। सुजानगंज के प्रभारी थानाध्यक्ष वीरेंद्र मिश्र ने बताया कि बरामद शराब पर बाम्बे व्हिस्की का लेबल लगा है।