बारात में हुई कहासुनी, रास्ते में गाड़ी को रोककर छह लोगों ने मारपीट घायल किया
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। गांव निर्जन से भिवानी के धनाना गांव गई बारात में कुछ बारातियों के बीच झगड़ा हो गया। उस समय तो मामला सुलझ गया मगर रास्ते में आते समय घिमाना गांव के पास एक गाड़ी में बैठे तीन युवकों पर छह अन्य युवकों ने बिंडों से हमला कर दिया। जिससे तीनोें युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने हमला करने वाले छह युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव निर्जन निवासी राकेश ने कहा कि वह अपने परिवार के साथ गांव के ही अनूप सिंह की बारात में भिवानी के गांव धनाना में गया हुआ था। बारात में खाना खाते समय उसके चाचा रामनिवास और गांव युवक सुमित के बीच कहासुनी हो गई। उस समय तो मामला शांत हो गया, लेकिन जब वह अपनी कार में हरकेश, साहिल और अपने चाचा के साथ आ रहे थे तो आरोपियों ने गांव घिमाना के पास उनकी कार को रुकवा कर उन पर हमला कर दिया। इसमें तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने राकेश के बयान पर गांव निर्जन निवासी सचिन, मनीष, सुमित, सचिन, निशांत, विकास के खिलाफ मारपीट के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।