फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूबीआई से 48 लाख चोरी

Sat, 31 Dec 2016 12:59 AM IST
jaunpur
विज्ञापन
जलालपुर स्थित यूबीआई  में गुरुवार की रात चोरी के बाद शुक्रवार को जांच करने पहुंचे डीआईजी और एसपी। 
विज्ञापन
यूबीआई की शाखा में गुरुवार की रात घुसे चोर गैस कटर से स्ट्रांग रूम काटकर तकरीबन 48 लाख रुपये उठा ले गए। 10 रुपये के सिक्के से भरी नौ बोरियां बैंक के पीछे छोड़ गए। चोरी की जानकारी सुबह हुई। डीआईजी और एसपी ने मौका मुआयना किया। डाग स्क्वायड भी पहुंचा लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन


जलालपुर स्थित यूबीआई की शाखा में गुरुवार की रात पीछे से सीढ़ी लगाकर रोशनदान की ग्रिल काटकर चोर अंदर घुसे और यूपीएस बंद कर दिया। इससे सीसीटीवी और सायरन के कनेक्शन कट गए। फिर चोरों ने गैस कटर से स्ट्रांग रूम का दरवाजा काटकर रुपये निकाल लिए।

चोरों ने 10 रुपये के सिक्कों से भरी नौ बोरियां बैंक के पीछे छोड़ दी। घटना की जानकारी सुबह हुई। पुलिस ने मौके से सरिया, पेचकश, आरी, ब्लेड, हथौड़ी बरामद किया।  मौके पर डीआईजी विजय भूषण, एसपी अतुल सक्सेना और कई थानों की फोर्स पहुंची।
विज्ञापन


बैंक कर्मियों ने कैश का मिलान कर पहले 22 लाख, फिर बाद में 48 लाख रुपये चोरी होने की जानकारी दी। बैंक प्रबंधक एमएस मोहंता ने पुलिस को तहरीर दी है। उसमें उन्होंने चोरी हुई धनराशि का विवरण नहीं दिया है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

इस संबंध में एसपी अतुल सक्सेना ने कहा कि बैंक में चोरी के मामले में केस दर्ज कर सीओ केराकत के नेतृत्व में पुलिस की तीन टीम लगाई गई हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें