शाहगंज। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गोड़िला गांव में शनिवार की देर रात छेडख़ानी का विरोध करने पर मनबढ़ युवकों ने युवती सहित उसके परिवार के चार लोगों को पीटकर घायल कर दिया। घायलों को उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
क्षेत्र के गोड़िला गांव में शनिवार की रात रास्ते से गुजर रही दो सगी बहनों पर गांव के एक विशेष समुदाय के मनबढ़ युवकों ने छींटाकशी की। जिसका दोनों युवतियों ने विरोध किया तो मनबढ़ंों ने दोनों युवतियों को पीटना शुरू कर दिया। शोर शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे युवती के दो भाइयों को भी पीट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय में भर्ती कराया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर मामले की छानबीन में जुटी है।