फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उलाहना लेकर पहुंचे सभासद को पीटा ..

विज्ञापन
विज्ञापन
मडिय़ाहूं। स्थानीय कस्बे में बच्चों के बीच हुए विवाद और मारपीट के बाद उलाहना लेकर पहुंचे सभासद की मनबढ़ों ने पिटाई कर दी। दोनों पक्षों से पुलिस को तहरीर दी गई है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट के दौरान रुपया छीनने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सभासद अताउल्लाह खान का बेटा साजिद खान नगर के कसाब टोला स्थित एक होटल पर शाम को नाश्ता कर रहा था। वहीं पर मुस्लिम राईन भी अपने साथियों के साथ पहुंचकर नाश्ता कर रहा था। इसी बीच दोनों में कहासुनी हो गई। दोनों में मारपीट हो गई। घटना की जानकारी होने पर सभासद अत्ताउल्लाह खान अपने एक सहयोगी के साथ उलाहना लेकर दूसरे पक्ष के दुकान पर पहुंचे तो किसी ने पीछे से ललकार दिया और घटना मारपीट में तब्दील हो गई। सभासद ने तहरीर में कहा है मेरे पुत्र के पास से मारपीट के दौरान रुपये छीन लिया गया। वहीं दूसरे पक्ष के मुसलिम राइन ने तहरीर में कहा है उनकी पिटाई करने के बाद उनके पास से रूपये छीन लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें