फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में घायल युवक की मौत .

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। लाइनबाजार थाना क्षेत्र के चौकीपुर गांव में शुक्रवार की रात में जीजा और साले के बीच हुई मारपीट में घायल साले की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

गाजीपुर जिले के सैदपुर थाना क्षेत्र के देवचंदपुर निवासी आकाश सोनकर पुत्र अशोक सोनकर लाइनबाजार थाना क्षेत्र के चौकीपुर गांव में अपनी बहन के घर पांच अप्रैल को आया था। वह चौकिया में फल का ठेला लगाता था। किसी बात को लेकर शनिवार की रात में आकाश और उसके जीजा रमेश सोनकर में मारपीट हो गई। बताया जा रहा कि मारपीट के बाद घायल आकाश पुलिस चौकी पर गया । शिकायत करने के बाद वह घर लौटा तो फिर मारपीट हो गई। जिससे वह लहूलुहान हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इस मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें