फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरव्यू देने गया युवक लापता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मछलीशहर। कोतवाली क्षेत्र के पकड़ी गाव से इंटरव्यू देने लखनऊ गया युवक पांच दिन से लापता है। उसका न तो मोबाइल मिल रहा है और न ही कोई संदेश ही आया है। ऐसे में परिजन परेशान हैं। उन्होंने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मोबाइल नंबर के आधार पर छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

उक्त गांव निवासी राम सुपाल पुत्र जग नारायन 22 मार्च को लखनऊ में इंटरव्यू देने के लिए काशी विश्वनाथ ट्रेन से रवाना हुआ था। अगले दिन इंटरव्यू का हाल जानने के लिए जब रामसुपाल को परिवार के लोग फोन लगाए तो फोन बंद रहा। इसके बाद लगातार परिवार के लोग फोन करते रहे लेकिन फोन नहीं लगा। तब परिवार को किसी बड़ी अनहोनी की चिंता सताने लगी। इसी बीच 26 मार्च को उसी के मोबाइल से घरवालों को एक फोन आया और वह रोते हुए परिवार से जान बचाने की गुहार लगाने लगा। कुछ लोगों द्वारा बंगाल ले जाने की बात बताया। कुछ समय बाद उसका फोन दोबारा बंद हो गया। इसके बाद परिजनों के पैर के नीचे की जमीन ही खिसक गई। परिवारवालों ने यूपी 100 पर सूचना दिए और कोतवाली पहुंचकर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें