फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर के परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बदलापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बेलावा गांव निवासी योगेश गौतम के 15 वर्षीय पुत्र अरुण कुमार की मुंबई में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने शनिवार को स्थानीय थाने पर पहुंचकर गांव के ही एक युवक पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घटना मुंबई में होने के चलते केस दर्ज करने से मना कर दिया। परिजनों को सलाह दी गई कि वे मुंबई में ही जाकर केस दर्ज कराएं।
विज्ञापन

मृत किशोर की मां का आरोप है कि उनका बेटा अरुण गांव के ही एक युवक के साथ रोजी रोटी के सिलसिले में मुंबई गया था। गांव के युवक ने छह दिन पूर्व अपने घर पर फोन कर बताया था कि अरुण की तबीयत खराब है। उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। गुरुवार को परिजनों को खबर मिली कि उसकी मौत हो गयी। घटना की खबर मिलते ही किशोर के पिता मुंबई रवाना हो गए। प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह का कहना है कि घटना मुंबई की है तो केस मुंबई में ही दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें